न्यूज

उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे

jantaserishta.com
16 July 2026 10:54 AM IST
उत्तर प्रदेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पीएमएलए के तहत 13 ठिकानों पर मारे छापे
x
लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लखनऊ जोन टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह मामला कथित तौर पर टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़ा है, जो लगभग दो साल पहले सामने आया।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी के लखनऊ जोनल कार्यालय ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य जगहों पर लगभग 13 ठिकानों पर छापेमारी की। शुरुआत में उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा होने के बाद ईडी ने इसे अपने हाथों में लिया। एफआईआर में एक संगठित गिरोह का जिक्र है जो कथित तौर पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए जाली भारतीय पहचान दस्तावेज बनवाने और देश के अलग-अलग हिस्सों में उन्हें बसाने में मदद करने में शामिल था।
ईडी के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से एक गहरे वित्तीय नेटवर्क का पता चला है। इसमें कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर भारी विदेशी चंदा मिलता था। वे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस पैसे को कई बैंक अकाउंट, 'म्यूल अकाउंट' और कई चरणों वाले ट्रांजैक्शन के जरिए इधर-उधर करते थे।
अधिकारियों ने यह आगे बताया कि जांच में संदिग्ध लोगों को नकद निकासी और छोटी रकम के ट्रांसफर के जरिए पैसे भेजने की बात भी सामने आई है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story