न्यूज
महाराष्ट्र: भिवंडी में गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद
jantaserishta.com
28 Jun 2026 8:54 AM IST

x
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में भीषण आग की घटना सामने आई है। जिले के निंबावली गांव में रविवार तड़के लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लगी और पूरी इमारत ही आग की चपेट में आ गई।
गोदाम के मालिक शोएब ने बताया, "कुछ लोगों ने हमें बताया कि आग करीब आधे घंटे पहले लगी। हम लकड़ी और प्लास्टिक के पैलेट बनाने और उन्हें स्टोर करने का कारोबार करते हैं। हमें लगभग 15–20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शोएब ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।"
गोदाम के मालिक के अनुसार घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन दमकल गाड़ियों को पहुंचने में देरी हुई, क्योंकि वे पास ही लगी एक और बड़ी आग बुझाने में लगी हुई थीं।
आग पर काबू पाने के लिए भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और आग बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मी सुरेश ने बताया कि यह घटना निंबावली गांव में हुई। इस गोदाम में नए और पुराने, दोनों तरह के टायर रखे जाते हैं। हमें सुबह करीब 3:17 बजे जानकारी मिली थी और अभी तीन फायर टेंडर आग बुझाने के काम में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी की कमी है। टैंकर बुलाने के लिए कहा गया है। इमारत में काफी भीषण आग लगी है। हमारी ओर से जल्द से जल्द बुझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया दमकल की तीन गाड़ियां आग को बुझाने में लगी हुई हैं।
Tagsभिवंडी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





