न्यूज
महाराष्ट्र: मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश, पालघर में सभी स्कूल बंद
jantaserishta.com
2 July 2026 9:33 AM IST

x
मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ घंटों में भारी बारिश देखने को मिली है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की ओर से पालघर जिले के लिए गुरुवार को रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद एहतियातन 2 जुलाई को जिले के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह जोरदार बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, जिसमें कई इलाकों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह 8 बजे से 2 जुलाई की सुबह 6 बजे के बीच मुंबई शहर में 134 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 164 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 149 मिमी बारिश दर्ज की गई।
उधर, पालघर जिले के वसई-विरार, नालासोपारा और अन्य क्षेत्रों में बुधवार रात से लगातार तेज बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह भी आसमान में घने काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और पूरे जिले में सभी स्कूल रखे गए हैं। प्रशासन ने लोगों से जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।
नालासोपारा में गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश के बावजूद सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही और लोग छतरियों के सहारे अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर जाते दिखाई दिए।
हालांकि, लगातार बारिश के कारण नालासोपारा पूर्व की कई सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है। जलभराव के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
Tagsमहाराष्ट्र
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





