न्यूज

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

jantaserishta.com
17 Jun 2026 8:46 AM IST
महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल
x
मुंबई: महाराष्ट्र में 22 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंगलवार को सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन अधिकारियों का तबदला किया गया है, उसमें कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल हैं।
1997 बैच के आईएएस अधिकारी विजय सिंघल (उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, मुंबई) को धारावी पुनर्विकास परियोजना, मुंबई में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
2001 बैच की आईएएस अधिकारी प्राजक्ता वर्मा को अतिरिक्त नगर आयुक्त, बृहन्मुंबई महानगरपालिका, मुंबई के पद पर नियुक्त किया गया है। 2002 बैच की आईएएस अधिकारी पी. वेलरासु को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम मुंबई से सचिव (वन), राजस्व एवं वन विभाग, मंत्रालय, मुंबई के पद पर भेजा गया है।
अश्विनी जोशी (आईएएस 2006) को मुंबई में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त महानगर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। वह अभी तक अतिरिक्त नगर आयुक्त, बीएमसी के तौर पर कार्यरत थे।
दीपेंद्र सिंह कुशवाह (आईएएस 2006), विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई को महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, मुंबई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। अश्विन मुद्गल (आईएएस 2007), अतिरिक्त महानगर आयुक्त, एमएमआरडीए, मुंबई को सिडको, मुंबई का उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
कादंबरी बलकवाड़े (आईएएस 2010), आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक, मुंबई को विकास आयुक्त (उद्योग), उद्योग निदेशालय, मुंबई भेजा गया है। संजय कटकर (आईएएस 2014), प्रबंध निदेशक, महाराष्ट्र सूचना प्रौद्योगिकी निगम, मुंबई को आयुक्त (परिवार कल्याण) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक बनाया गया है।
जेनिथ चंद्रा दोन्थुला (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम, किनवट और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ को जिला परिषद, गोंदिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
अनय नवंदर (आईएएस 2022), परियोजना अधिकारी, आईटीडीपी, तलोदा और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार को जिला परिषद, अकोला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। बी. सरवनन (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, भोकरदन उपखंड, जालना को आईटीडीपी किनवट के परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, किनवट उपखंड, नांदेड़ के पद पर भेजा गया है।
लगिमा तिवारी (आईएएस 2023), सहायक कलेक्टर, गोंदपिपरी उपखंड, चंद्रपुर को आईटीडीपी तलोदा की परियोजना अधिकारी और सहायक कलेक्टर, तलोदा उपखंड, नंदुरबार नियुक्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story