भारत

महाराष्ट्र: रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 70 लोगों के फंसे होने की आशंका

Janta se Rishta
24 Aug 2020 4:56 PM GMT
महाराष्ट्र: रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, मलबे में 70 लोगों के फंसे होने की आशंका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोमवार की शाम महाराष्ट्र के रायगढ़ के महाड इलाके में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार अभी तक 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार यह इमारत करीब 10 साल पुरानी थी और इसमें 50 परिवार रहते थे। घटनास्थल पर एनडीआरएफ और दमकल की टीमें मौजूद हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने बताया कि आज शाम 6.50 बजे के करीब रायगढ़ जिले में महाड तहसील के काजलपुरा इलाके में एक जी+4 इमारत ढह गई। एनडीआरएफ ने बताया कि इमारत के मलबे में 70 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रायगढ़ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। घटना में किसी की जान जाने की जानकारी नहीं है।

https://twitter.com/ANI/status/1297901973191012353?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1297901973191012353|twgr^&ref_url=https://hindi.news18.com/news/maharashtra/5-storey-building-collapsed-in-raigad-maharashtra-100-people-buried-3212791.html

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। शाह ने ट्वीट किया, 'महाराष्ट्र के रायगढ़ में इमारत का गिरना बहुत दुखद है। सभी संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के महानिदेशक से बात की है। टीम रास्ते में हैं और जल्द से जल्द बचाव कार्य में अपना सहयोग देंगी। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'

https://twitter.com/AmitShah/status/1297915713148125185?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1297915713148125185|twgr^&ref_url=https://www.amarujala.com/india-news/5-storey-building-collapsed-in-mahad-of-raigad-district-in-maharashtra

रायगढ़ जिला कलेक्टर निधि चौधरी के मुताबिक पहले इमारत की तीन मंजिलें गिरीं, जिसके बाद कुछ लोग इमारत के बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। उन्होंने कहा कि घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। महाड के पूर्व विधायक माणिकराव जजताप ने बताया कि बचाव कार्य किया जा रहा है। शुरुआती दो घंटे में 25 लोगों के बाहर निकाला जा चुका है।

रायगढ़ की जिला संरक्षक मंत्री अदिति टटकरे ने कहा कि स्थानीय प्रशासन इस बात की जानकारी जुटा रहा है कि जब इमारत गिरी तो उसमें कितने लोग मौजूद थे। टटकरे ने कहा, 'मेरी जानकारी के अनुसार इमारत में 47 फ्लैट थे जिनमें करीब 150 लोग रह रहे थे। इमारत गिरने के समय कितने लोग अंदर थे, इसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं है।'

https://jantaserishta.com/news/gambling-fund-busted-in-raipur-area-9-gamblers-arrested-with-1-5-lakh-cash/

Next Story