न्यूज
मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ी, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
jantaserishta.com
1 July 2026 2:13 PM IST

x
ग्वालियर: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ ग्वालियर की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 27 जुलाई को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
दरअसल, मामला साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है। भिंड संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार देवाशीष जरारिया को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बयान दिया था। उन्होंने बसपा उम्मीदवार के भाजपा से सांठगांठ और लेनदेन करने का आरोप लगाया था।
जीतू पटवारी के बयान के खिलाफ बसपा उम्मीदवार जरारिया ने ऊमरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने कांग्रेस नेता के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की सीडी भी पुलिस को सौंपी थी। बताया गया है कि इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई और न्यायालय ने 16 जनवरी 2026 को पेश होने का नोटिस जारी किया था, मगर जीतू पटवारी कोर्ट नहीं पहुंचे।
पुलिस की ओर से तर्क दिया गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहीं पता नहीं चल रहा है। इस पर न्यायालय ने सख्त ऐतराज दर्ज कराते हुए कहा कि पटवारी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं और उनके बयान आ रहे हैं, तो पुलिस को वह कैसे नहीं मिल रहे?
ग्वालियर की विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, साथ ही भिंड पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि 27 जुलाई को कांग्रेस नेता पटवारी की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
Tagsजीतू पटवारी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





