न्यूज

'इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं', तीसरे टी20 में मिली करारी हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

jantaserishta.com
8 July 2026 8:03 AM IST
इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं, तीसरे टी20 में मिली करारी हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर
x
नॉटिंघम: भारत को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर भारतीय टीम की यह रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी हार है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि टीम का प्रदर्शन इस मुकाबले में काफी खराब रहा और इस तरह की हार बिल्कुल मंजूर नहीं है।
मैच के बाद कप्तान अय्यर ने कहा, "यह बहुत बुरा था। इतने बड़े अंतर से हारना मंजूर नहीं है। सबसे पहली बात, हमें इस हार को मानना ​​होगा और चीजों को फिर से शुरू करना होगा। यह 200 रन वाला विकेट नहीं था। पावरप्ले में चार विकेट गंवाने की वजह से हम लय पकड़ पाने में नाकाम रहे और वहीं मैच हमारे हाथ से फिसल गया। आप बहुत कुछ प्लान कर सकते हैं, एक बार जब आप मैदान में आते हैं तो आपको एडजस्ट करना होता है, लेंथ का पता लगाना होता है।"
अय्यर ने आगे कहा, "जब ​​आप चेज कर रहे होते हैं, तो आपको पैटर्न सेट करने होते हैं और हम अपने प्लान के मुताबिक खेलने में नाकाम रहे। मजबूती से वापसी करने का यह शानदार मौका होगा। हमने बहुत खराब क्रिकेट खेला है, लेकिन बहुत कुछ सीखना भी है। खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन से प्रभाव डालने के तरीके निकालने होंगे। हर किसी को अहम योगदान देने और जिम्मेदारी लेने पर काम करना होगा।"
इंग्लैंड से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 11.4 ओवर में सिर्फ 76 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सर्वाधिक 13-13 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में जोश टंग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 28 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 3 विकेट चटकाए। इससे पहले, इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 201 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की तरफ से फिल साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 36 रनों का योगदान दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story