न्यूज

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह

jantaserishta.com
9 July 2026 8:05 AM IST
जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, परवेज हुसैन को मिली जगह
x
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज लिटन दास चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। लिटन समय रहते अपने हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबरने में नाकाम रहे हैं, जिसके कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज को मिस करेंगे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज परवेज हुसैन को लिटन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। लिटन अपना रिहैब पूरा करने के लिए ढाका लौटेंगे। बांग्लादेश टीम के फिजियो बैजेदुल इस्लाम खान ने कहा, "लिटन पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे और अभी मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। आज उनका फिटनेस टेस्ट हुआ और नतीजा संतोषजनक नहीं था। लगातार दो वनडे होने वाले हैं और हमें नहीं लगता है कि वह सीरीज में कोई भूमिका निभाने के लिए काफी प्रगति करेंगे।"
बांग्लादेश को पहले वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 141 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। न्यूमैन न्याम्हुरी ने टीम की ओर से सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि रिचर्ड नगारवा ने 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में नाहिद राणा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि तस्कीन अहमद ने 32 रन देकर 2 विकेट झटके।
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम सिर्फ 116 रन बनाकर सिमट गई थी। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। बांग्लादेश की तरफ से नुरुल हसन ने 44 गेंदों में सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि तौहीद हृदय ने 25 रन बनाए थे।
जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी में रिचर्ड नगारवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 रन देकर 3 विकेट निकाले, तो ब्रैड इवांस ने 34 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं ब्लेसिंग मुजारबानी ने 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 और तीसरा वनडे 11 जुलाई को खेला जाना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story