न्यूज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी के कोलकाता आने पर नेताओं की प्रतिक्रिया, बोले- हमारे लिए बहुत बड़ी बात
jantaserishta.com
21 Jun 2026 7:59 AM IST

x
कोलकाता: देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में भी योग दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किए गए हैं। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी संख्या में लोगों के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर नेताओं और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों से दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार इसका प्रमुख आयोजन पश्चिम बंगाल में हो रहा है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वयं यहां मौजूद हैं, इसलिए यह बंगाल के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है।
उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस मनाया जा रहा है। बंगाल के घर-घर तक योग का संदेश पहुंचे, इसी उद्देश्य से इतना बड़ा आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों से लोग इसके लिए अभ्यास कर रहे थे। आज गंगा तट सहित विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है कि भारत के प्रधानमंत्री, जिनका पूरी दुनिया में सम्मान किया जाता है, आज बंगाल में हैं और लोगों के साथ योग कर रहे हैं। भाजपा सांसद सौमित्र खान ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी इस आयोजन को और विशेष बना रही है। मैं भी योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। योग से निश्चित रूप से लाभ मिलता है। देश में योग का विशेष महत्व है और प्रधानमंत्री इसे लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।"
भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित ने कहा कि हम बेहद खुश हैं। अब तक हमने प्रधानमंत्री को केवल टेलीविजन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेते देखा था। हम भी नियमित रूप से योग करते हैं, लेकिन पहली बार पश्चिम बंगाल को यह अवसर मिला है कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे बीच आए हैं। उनके यहां आने से लोगों में विशेष उत्साह है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





