न्यूज
लालू और राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं बेटी रोहिणी आचार्य, बिहार सरकार को चेतावनी
jantaserishta.com
6 Jun 2026 11:31 AM IST

x
पटना: पिता लालू प्रसाद यादव और मां राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाए जाने पर बेटी रोहिणी आचार्य भड़क गई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है। इसके साथ ही, सरकार को चेतावनी देते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा कि अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो इसके अंजाम का अंदाजा सरकार को नहीं है।
रोहिणी आचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सात खून के आरोपी रहे मुख्यमंत्री की सरकार की ओर से लालू और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कटौती का फैसला परिवार को नुकसान व शारीरिक क्षति पहुंचाने की नीयत से ही लिया गया है।"
उन्होंने आगे कहा, "सुरक्षा कवर में कटौती के बाद दिखावे की सुरक्षा रखने का कोई औचित्य ही नहीं है, इसके मद्देनजर ही राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास से सुरक्षाकर्मियों को वापस किए जाने का निर्णय लिया है।"
रोहिणी आचार्य ने पोस्ट में लिखा, "सम्राट सरकार को ये जान लेना चाहिए कि बिहार की करोड़ों जनता ही लालू-राबड़ी देवी और उनके परिवार का सुरक्षा कवच है। अगर लालू, राबड़ी देवी और परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आई थी तो अंजाम क्या होगा, इसका अंदाजा शायद सम्राट चौधरी और उनकी सरकार को नहीं है।"
वहीं, रोहिणी आचार्य ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, "तमाम लालूवादियों से मेरी अपील है कि आप सब भारी संख्या में राबड़ी देवी के आधिकारिक आवास पहुंच कर बदले की भावना से काम कर रहे मुख्यमंत्री को ये सीधा, साफ और कड़ा संदेश दें कि आप सब ही लालू परिवार की असली सुरक्षा और ढाल हैं। पूरा देश और पूरा बिहार देख रहा है कि कैसे बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री व उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है और बिहार की जनता ही बदले की भावना से की गई हर कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देगी।"
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी 'जेड प्लस' सुरक्षा हटाए जाने के बाद नाराज हैं। शनिवार को लालू यादव और पत्नी राबड़ी देवी ने सुरक्षा में तैनात बाकी पुलिसकर्मियों को भी वापस लौटा दिया।
इसी तरह तेजस्वी यादव ने वन पोलो रोड स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी से वापस भेज दिया। इसके बाद एक भी सुरक्षाकर्मी पोलो रोड में उपस्थित नहीं है।
Tagsरोहिणी आचार्य
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





