न्यूज
किलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी
jantaserishta.com
19 July 2026 8:22 AM IST

x
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराते हुए ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया। भले ही फ्रांस को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल करने के साथ ही इतिहास रच दिया।
किलियन एम्बाप्पे अब फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही विश्व कप में अब 22 गोल कर चुके हैं। उन्होंने इस मामले में लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। मेसी ने विश्व कप में 21 गोल किए हैं।
एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 'गोल्डन बूट' की रेस में भी मेसी को पीछे छोड़ दिया है। एम्बाप्पे ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 गोल किए हैं। मेसी इस लिस्ट में 8 गोल के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। हालांकि, मेसी अभी स्पेन के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने उतरेंगे और उनके पास एम्बाप्पे से आगे निकलने का सुनहरा मौका होगा।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में इंग्लैंड शुरुआत से ही फ्रांस के डिफेंस पर हावी नजर आया। टीम की ओर से मैच के तीसरे ही मिनट में डेक्लान राइस ने पहला गोल दागा। इसके बाद मैच के 18वें मिनट में एजरी कोन्सा ने इंग्लैंड की बढ़त को 2-0 कर दिया। मुकाबले के 37वें और 43वें मिनट में बुकायो साकार ने दो गोल दागते हुए इंग्लैंड को 3-0 से आगे कर दिया।
हालांकि, दूसरे हाफ में एम्बाप्पे ने फ्रांस की वापसी कराई। उन्होंने 48वें और 68वें मिनट में टीम की ओर से दो गोल दागे, जबकि 58वें मिनट में बारकोला ने भी एक गोल किया। एक समय पर लग रहा था कि फ्रांस इंग्लैंड के स्कोर की बराबरी कर लेगा, लेकिन 87वें मिनट में पेनल्टी पर बुकायो साका ने एक और गोल करते हुए इंग्लैंड को 5-3 से आगे कर दिया। इंजरी टाइम में फ्रांस की ओर से उस्मान डेम्बेल ने एक और गोल किया, लेकिन इसके जवाब में जूड बेलिंगहम ने विजयी गोल करते हुए इंग्लैंड को 6-4 से जीत दिला दी।
Tagsकिलियन एम्बाप्पे
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





