खेल

KKR vs MI LIVE Score: रोहित शर्मा ने ठोका छक्कों का दोहरा शतक...IPL में उठा किया तूफान

Janta se Rishta
23 Sep 2020 3:41 PM GMT
KKR vs MI LIVE Score: रोहित शर्मा ने ठोका छक्कों का दोहरा शतक...IPL में उठा किया तूफान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। IPL 2020 KKR vs MI: मुंबई इंडियंस के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आइपीएल में छक्कों का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आइपीएल के 13वें सीजन के पांचवें मैच में जब एक बार रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया तो वे फिर आतिशी अंदाज में नजर आए। जी हां, रोहित शर्मा आइपीएल के इतिहास में 200 या फिर इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा ने IPL के इतिहास में छक्का का दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर के खिलाफ उन्होंने रोहित शर्मा ने ये कमाल किया है। इसी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। कोलकाता की ओर से 14वें ओवर में गेंदबाज के लिए कुलदीप यादव के ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का जड़ा। इसी के साथ हिटमैन रोहित शर्मा ने अपने आइपीएल करियर में 200 छक्के पूरे कर लिए।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने खबर लिखे जाने तक 47 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 70 रन बना लिए हैं। उधर, आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की बात करें तो दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा से पहले सिर्फ क्रिस गेल (326 छक्के), एबी डिविलियर्स (214 छक्के) और एमएस धौनी (212 छक्के) ही ये कारनामा कर पाए हैं। महेंद्र सिंह धौनी इकलौते भारतीय थे, जो दो सौ या इससे ज्यादा छक्के आइपीएल में जड़ पाए हैं, लेकिन अब रोहित शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

https://jantaserishta.com/news/ipl-2020-rohit-sharma-hits-first-fifty-of-the-season-in-the-match-mumbais-100-runs-completed/

https://jantaserishta.com/news/kkr-vs-mi-live-score-rohit-sharma-41-runs-off-27-balls-and-suryakumar-yadav-off-18-balls-both-batsmen-batting-in-aggressive-style/

https://jantaserishta.com/news/kkr-vs-mi-live-score-mumbai-indians-88-1-after-9-overs-rohit-sharmas-43-runs-off-29-balls-suryakumar-yadav-42-runs-off-22-balls/

https://jantaserishta.com/news/kkr-vs-mi-live-score-mi-72-1-after-7-overs-batting-continued-after-suryakumar-yadav-scored-30-off-14-balls/

https://jantaserishta.com/news/kkr-vs-mi-live-score-mi-59-1-after-6-overs-hitman-rohit-sharmas-27-runs-off-20-balls-mumbais-blazing-start/

https://jantaserishta.com/news/kkr-vs-mi-live-score-these-two-players-of-mumbai-indians-are-present-at-the-crease-the-initial-blow-in-the-form-of-de-cock/

Next Story