न्यूज
अभिषेक बनर्जी के घर सीआईडी की छापेमारी पर कीर्ति आजाद बोले, 'भाजपा का पुराना तरीका है'
jantaserishta.com
13 Jun 2026 1:47 PM IST

x
नई दिल्ली: टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने 'इंडिया' गठबंधन की मजबूती और अभिषेक बनर्जी के घर पर छापेमारी के मामलों सहित कई मुद्दों पर पत्रकारों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कीर्ति आजाद ने कहा कि 30 लाख वोटों का ही तो फर्क है। 2 करोड़ 60 लाख वोट हमें मिले हैं और 2 करोड़ 90 लाख वोट भाजपा को मिले हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती की गई थी। बंगाल विधानसभा चुनाव में 2.4 लाख केंद्रीय बलों की तैनाती की गई।
कीर्ति आजाद ने कहा कि एनडीए में हाहाकार मचा हुआ है, बड़ी टूट होगी। अब जनता का मूड बदल चुका है। उन्होंने दावा किया कि फिर से बंगाल में हमारी जीत होगी और देश में 'इंडिया' ब्लॉक की जरूर जीत होगी।
अभिषेक बनर्जी के घर सीआईडी की छापेमारी को लेकर कीर्ति आजाद ने कहा कि यह भाजपा का पुराना तरीका है। अभिषेक बनर्जी को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। मदन मित्रा की उनको आवश्यकता पड़ गई होगी। इनको सरकार चलाने से मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि यही चीजें चलती रहेंगी तो महंगाई पर कोई बात नहीं की जाएगी। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं। नीट पेपर लीक मामले पर भी कोई बात नहीं की जा रही है। भाजपा नेताओं के बच्चे विदेशों में पढ़ते हैं।
भ्रष्टाचार को लेकर सीएम सुवेंदु अधिकारी के बयान पर उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच की जानी चाहिए; जो गलत मिले उसको पकड़ें, लेकिन सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ सीबीआई की ओर से जो केस किया गया था, उसके बारे में क्या हुआ?
आरजी कर केस की फाइल फिर से खोले जाने पर कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस केस की जांच फिर से होनी चाहिए। जो लोग दोषी हैं उनको सजा दी जानी चाहिए। हमारी ओर से कब कहा गया कि जांच नहीं होनी चाहिए।
Tagsकीर्ति आजाद
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





