मनोरंजन

'खतरों के खिलाड़ी' में निया शर्मा के सर सज सकता है विनर का ताज...फाइनलिस्ट में इन 3 का नाम शामिल...वीडियो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करती नज़र आई

Janta se Rishta
25 Aug 2020 12:24 PM GMT
खतरों के खिलाड़ी में निया शर्मा के सर सज सकता है विनर का ताज...फाइनलिस्ट में इन 3 का नाम शामिल...वीडियो में एक्ट्रेस खतरनाक स्टंट करती नज़र आई
x

nia sharma to emerge as winner of rohit shetty show Khatron Ke ...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया का सीजन पूरा होने वाला है। अगले हफ्ते में शो का फाइनल एपिसोड आने वाला है और इसी बीच खबर आ रही है कि इस बार के सीजन के विनर का किताब टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा को मिल सकता है। दरअसल, टॉप फाइनेलिस्ट में निया शर्मा, करण वाही और जैस्मिन भासीन का नाम बताया जा रहा है।

अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि निया शर्मा शो की विनर हैं। हालांकि, अभी तक निया शर्मा के विनर बनने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शो के फाइनल एपिसोड को इस वीकेंड प्रसारित किया जाएगा। बता दें कि करण वाही फिनाले टास्क का टिकट जीतने वाले पहले प्रतियोगी थे। हालांकि, निया शर्मा के शो जीतने में कितनी सच्चाई है, ये तो फिनाले टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल ये खबर सुनकर एक्ट्रेस के फैन जरूर खुश होंगे।

https://www.instagram.com/tv/CEL-dfqleHE/?utm_source=ig_embed

हाल ही के एपिसोड और वीडियो में दिखा था कि निया शर्मा खतरनाक स्टंट करती नज़र आई थीं। उन्होंन अपने स्टंट से ना सिर्फ जजों को, बल्कि अन्य लोगों को भी चौंका दिया था। उनके पिछले परफॉर्मेंस से लग रहा है कि एक्ट्रेस शो के विनर का टाइटल हासिल कर सकती हैं। उन्होंने बस से लेकर कई स्टंट ऐसे किए हैं, जो दिखने में वाकई काफी खतरनाक है।

बता दें कि सीरियल 'नागिन' से निया शर्मा ने खास नाम कमाया है और उनका असली नाम नेहा शर्मा है। अदाकारी और हॉट लुक्स की वजह से अक्सर चर्चा का विषय रहती हैं और उनकी तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। निया ने साल 2010 में काली-एक अग्निपरीक्षा नाम की सीरीज़ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। निया ने साल 2010 में काली-एक अग्निपरीक्षा नाम की सीरीज़ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी।

https://jantaserishta.com/news/ankita-lokhande-shared-mahalaxmi-puja-with-her-mother-shared-video-wrote-god-is-with-us/

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story