न्यूज
कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, ई20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल
jantaserishta.com
6 Aug 2026 11:03 AM IST

x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल में इथेनॉल के मिश्रण पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सरकार पहले ई20 पेट्रोल लागू कर चुकी है और अब आगे चलकर इसमें 50 फीसदी तक इथेनॉल मिलाने की तैयारी कर रही है।
अरविंद केजरीवाल ने लिखा, "केंद्र सरकार का क्या प्लान है? पता चल रहा है कि पेट्रोल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की मिलावट करेंगे। अभी बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सरकार ने ई0 और ई10 वाली पुरानी गाड़ियों में जबरदस्ती ई20 पेट्रोल डलवाकर उन्हें कबाड़ा किया। अब जो लोग नई ई20 गाड़ी खरीद रहे हैं, उनके साथ भी यही होगा। आज अगर आप ई20 गाड़ी खरीदते हैं तो सरकार कुछ दिन बाद उसमें जबरदस्ती ई50 पेट्रोल डालकर उसका कबाड़ा कर देगी।
केजरीवाल ने कहा कि सरकार जल्द ही डीजल में भी मिलावट करने वाली है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि अभी कुछ वर्ष आप पेट्रोल और डीजल की नई गाड़ियां खरीदने से बचें। केजरीवाल ने द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट को भी रीपोस्ट किया। रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में ई20 पेट्रोल लागू होने के बाद पुरानी पेट्रोल गाड़ियों का बाजार करीब 1,000 करोड़ रुपए तक गिर गया है। डीलरों का कहना है कि खरीदार अब डीजल गाड़ियों और इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट कर रहे हैं।
ई20 का मतलब है 20 फीसदी इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल। सरकार का तर्क है कि इससे दो फायदे होंगे। पहला, गाड़ियों से निकलने वाला कार्बन कम होगा और दूसरा कच्चे तेल के आयात पर खर्च घटेगा, लेकिन इस नीति को लेकर बहस भी तेज है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुरानी गाड़ियां ई20 के साथ ठीक से चल पाएंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि ई20 इस्तेमाल करने पर गाड़ी की माइलेज में 2 से 6 फीसदी तक कमी आ सकती है।
फिलहाल सरकार की तरफ से ई50 या डीजल में मिलावट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन केजरीवाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Tagsअरविंद केजरीवाल
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





