न्यूज
कर्नाटक: आईएसआईएस में भर्ती से जुड़ी एनआईए की एफआईआर पर ईडी ने ईसीआईआर के तहत जांच शुरू की
jantaserishta.com
21 July 2026 12:18 PM IST

x
बेंगलुरु: आईएसआईएस में भर्ती से जुड़ी एनआईए की एफआईआर पर ईडी की ओर से ईसीआईआर के तहत जांच शुरू की गई है। ईडी की ओर से बेंगलुरु में मौजूद 'इकरा वेलफेयर ट्रस्ट,' 'गाइडेंस फॉर मैनकाइंड,' और अन्य लोगों से जुड़ी 8 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
ईडी के अनुसार, एनआईए की एफआईआर, यूएपीए की धारा 17 (आतंक के लिए फंड जुटाना), 18 (आतंकवाद के लिए तैयारी करना) और 18बी (आतंक के लिए लोगों की भर्ती) के उल्लंघन के लिए दर्ज की गई थी। 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और बाद में एनआईए ने इरफान नासिर, अहमद अब्दुल कादर, मो. तौकीर महमूद, जुहाब हमीद शकील मन्ना और मो. शिहाब को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी।
ईडी ने बताया कि चार्जशीट से पता चला कि सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस, आईएसआईएल से जुड़े थे। ईडी के अनुसार, बेंगलुरु के आसानी से प्रभावित होने वाले मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने और प्रेरित करने की आपराधिक साजिश रची गई थी। पता चला है कि उन्होंने 'इकरा कैंप' नाम की मुस्लिम "पर्सनैलिटी डेवलपमेंट" वर्कशॉप और उससे निकले "कुरान सर्कल" नाम के साप्ताहिक स्टडी सर्कल के जरिए युवाओं की पहचान की, उन्हें कट्टरपंथी बनाया और भर्ती किया।
ईडी के मुताबिक, इसके लिए फंड जुटाया और उसका इस्तेमाल किया और भर्ती किए गए लोगों को आईएसआईएस में शामिल होने और सीरिया सरकार के खिलाफ लड़ने के लिए तुर्की के रास्ते सीरिया की अवैध यात्रा में मदद की गई। इन कामों का जिक्र चार्जशीट में "सीरिया के खिलाफ युद्ध छेड़ने" के तौर पर किया गया है।
ईडी के अनुसार, यह भी आरोप है कि समूह ने एंटी-सीएए/एनआरसी विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी भावनाओं का फायदा उठाकर मुसलमानों को गैर-मुसलमानों के खिलाफ भड़काने और सुरक्षित सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए आईएसआईएस की विचारधारा फैलाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने मुस्लिम युवाओं की आईएसआईएस के लिए लड़ने की अवैध यात्रा में मदद करने के लिए लोगों, ट्रस्ट और अपनी बचत से फंड जुटाया गया। इसको लेकर आगे की जांच चल रही है।
Tagsकर्नाटक
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





