न्यूज
'खाने के बाद ये तो बनता है ना', आमरस का आनंद लेती नजर आईं करीना कपूर
jantaserishta.com
5 Jun 2026 10:26 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गुरुवार रात सोशल मीडिया पर आम के प्रति अपनी दीवानगी साझा की। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर 'आमरस' के एक लगभग खाली हो चुके कटोरे की तस्वीर शेयर की।
तस्वीर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने भोजन के बाद आमरस का भरपूर लुत्फ उठाया है। करीना द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में, एक कटोरे में आमरस परोसा गया दिख रहा है, जो एक ट्रे पर रखा है। कटोरे में एक चम्मच भी नजर आ रहा है।
इस खुशनुमा तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने हिंदी में एक मजेदार कैप्शन लिखा, "खाने के बाद आमरस तो बनता है ना?" इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले और आम के इमोजी भी पोस्ट किए।
गौरतलब है कि फिटनेस को लेकर सजग रहने वाली करीना खाने-पीने की शौकीन भी मानी जाती हैं। वह अक्सर अपने खानपान से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। करीना लंबे समय से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा मानती रही हैं और नियमित रूप से वर्कआउट तथा योग करती हैं।
अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट रूटीन, योग सत्र और वेलनेस से जुड़ी गतिविधियों की झलकियां भी शेयर करती रहती हैं। कई इंटरव्यू में वह बता चुकी हैं कि दाल-खिचड़ी उनका पसंदीदा कम्फर्ट फूड है और वह इसे दिन में किसी भी समय खाना पसंद करती हैं।
करीना की फिटनेस यात्रा वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' के दौरान काफी चर्चा में रही थी। इसी फिल्म के समय उन्होंने बॉलीवुड में 'साइज-जीरो' ट्रेंड को लोकप्रिय बनाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अपने किरदार के लिए उन्होंने वजन घटाकर लगभग 48 किलोग्राम कर लिया था।
करीना पिछले कुछ वर्षों में 'जब वी मेट', 'कभी खुशी कभी गम', 'चमेली', 'ओमकारा', '3 इडियट्स', 'बॉडीगार्ड', 'बजरंगी भाईजान', 'वीरे दी वेडिंग', 'गुड न्यूज' और 'क्रू' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
करीना हाल ही में निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' में नजर आई थीं। उनके निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान से शादी की है। इस दंपति के दो बेटे हैं, जिनके नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





