न्यूज
कल्कि कोचलिन को याद आए 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के दिन, पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
jantaserishta.com
15 July 2026 3:10 PM IST

x
मुंबई: निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' ने बुधवार को अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए। वर्ष 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों को हर पल को खुलकर जीने, अपने डर पर काबू पाने और रिश्तों की अहमियत समझने का संदेश दिया था।
इस मौके पर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कीं। कल्कि ने फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "'जिंदगी न मिलेगी दोबारा'- सूरज की रोशनी, जवानी, हर सांस और खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद। दुआ है कि ये यादें आने वाली कई पीढ़ियों तक हमेशा जिंदा रहें।"
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसमें तीन दोस्तों- ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की कहानी दिखाई गई है, जो स्पेन की तीन सप्ताह की रोड ट्रिप पर निकलते हैं। इस सफर के दौरान वे अपने-अपने डर का सामना करते हैं और जिंदगी को नए नजरिए से जीना सीखते हैं।
फिल्म यह संदेश देती है कि वर्तमान में जीना और जीवन के हर पल का आनंद लेना कितना महत्वपूर्ण है। इसमें अर्जुन (ऋतिक रोशन) को एक ऐसे शख्स के रूप में दिखाया गया है, जो शुरुआत में केवल पैसे और करियर को महत्व देता है, लेकिन यात्रा के दौरान उसे एहसास होता है कि असली खुशी रिश्तों, प्यार और जीवन के अनुभवों में है।
फिल्म को रिलीज के समय दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली थी। आज भी यह दर्शकों के बीच लोकप्रिय है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होती रहती है। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था। इसमें जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई शायरी और गीत (जैसे 'दिल धड़कने दो' और 'ख्वाबों के परिंदे') बेहद लोकप्रिय हैं। फरहान अख्तर द्वारा फिल्म में पढ़ी गई कविताएं (जैसे 'पिघले नीलम सा...') आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं।
Tagsकल्कि कोचलिन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





