न्यूज
इंदौर से भोपाल की यात्रा, निराशा से उम्मीद की: जीतू पटवारी
jantaserishta.com
15 July 2026 1:57 PM IST

x
भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा संचालित छात्रों की गूंज अभियान के अंतर्गत इंदौर से भोपाल तक 'युवा स्वाभिमान साइक्लोथॉन' निकाली जा रही है । कॉंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि यह यात्रा निराशा से उम्मीद तक, संघर्ष से सम्मान तक और सपनों से संकल्प की यात्रा है।
दरअसल कांग्रेस केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, नीट एवं सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई सहित कई अन्य मांगों को लेकर सरकार पर हमलावर है । इसी क्रम मे इंदौर से भोपाल तक जेन जी युवा स्वाभिमान साइक्लोथोन यात्रा निकाली जा रही है । बुधवार को यात्रा का दूसरा दिन है और समापन भोपाल मे होगा। इस यात्रा का पहले दिन पडाव आष्टा रहा।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि हर पीढ़ी के हिस्से में एक ऐसा समय आता है, जब उसे यह तय करना होता है कि वह सिर्फ़ इतिहास पढ़ेगी या इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि जेन जी युवा स्वाभिमान साइक्लोथोन यात्रा उसी शुभ संकल्प का नाम है। एक ऐसा लक्ष्य जो युवा भविष्य के लिए आवश्यक है।यह यात्रा सिर्फ़ इंदौर से भोपाल तक की नहीं बल्कि निराशा से उम्मीद तक, संघर्ष से सम्मान तक और सपनों से संकल्प की यात्रा है।
जीतू पटवारी ने कहा कि इस यात्रा का मकसद है कि हर युवा महसूस करे कि उसकी आवाज भी मायने रखती है, उसके सपनों की भी कीमत है और उसके भविष्य पर पहला अधिकार भी उसी का है।
Tagsजीतू पटवारी
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





