न्यूज

जॉर्डन की दक्षिणी सीरिया में हथियारों और ड्रग्स ट्रैफिकिंग ठिकानों पर स्ट्राइक, आर्मी बोली- लॉन्चिंग पॉइन्ट्स को किया खत्म

jantaserishta.com
3 May 2026 10:33 AM IST
जॉर्डन की दक्षिणी सीरिया में हथियारों और ड्रग्स ट्रैफिकिंग ठिकानों पर स्ट्राइक, आर्मी बोली- लॉन्चिंग पॉइन्ट्स को किया खत्म
x
अम्मान/दमिश्क: जॉर्डन आर्म्ड फोर्सेज (जेएएफ) ने दावा किया है कि उसने रविवार तड़के देश की उत्तरी सीमा पर हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अड्डों को निशाना बनाया। वहीं सीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि हमले डूज (हथियारबंद समूह) बहुल स्वेदा प्रांत में हुए जो दमिश्क के नियंत्रण में नहीं हैं।
जेएएफ के हवाले से अंग्रेजी मीडिया आउटलेट जॉर्डन टाइम्स ने बताया, “जॉर्डनियन डिटरेंस ऑपरेशन” के तहत किए गए ये हमले खुफिया और ऑपरेशनल जानकारी के आधार पर थे, जिनमें तस्कर समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कारखानों, केंद्रों और गोदामों की पहचान की गई थी। ये स्थान जॉर्डन में अवैध हथियार और ड्रग्स भेजने के लिए लॉन्चिंग पॉइंट के रूप में उपयोग किए जा रहे थे।
सेना के बयान में कहा गया कि उत्तरी सीमा (सीरिया से लगती सीमा) पर मौजूद इन ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया। अभियान को “सटीकता” के साथ अंजाम दिया गया, ताकि जॉर्डन की सीमा में हथियार और नशीले पदार्थों की घुसपैठ को रोका जा सके।
सेना ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में तस्करी गिरोहों ने नए तरीके अपनाए हैं, जिसमें मौसम की स्थिति और क्षेत्रीय हालात का फायदा उठाकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। बयान के मुताबिक, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की कोशिशों में “स्पष्ट वृद्धि” देखी गई है, जो सीमा सुरक्षा बलों और सहयोगी इकाइयों के लिए एक “बड़ी चुनौती” बन गई है।
जेएएफ ने दोहराया कि वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ किसी भी खतरे का “सक्रिय और निर्णायक” तरीके से सामना करता रहेगा। दूसरी ओर सीरियाई सरकारी टीवी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया कि जॉर्डन की सेना ने “शायद… स्वेदा के शाहबा गांव में विद्रोही गुट के नियंत्रण वाले हथियारों और ड्रग्स वाले हेडक्वार्टर को निशाना बनाया।”
स्थानीय सूत्रों ने कहा कि एयरस्ट्राइक ने सीरिया के अरमान शहर के कारखानों सहित करीब पांच जगहों को निशाना बनाया। 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स मॉनिटर' का कहना है कि एक हमला स्थानीय सुरक्षा बल ब्रांच के पास हुआ।
दिसंबर 2024 में बशर अल-असद के गिरने से पहले सीरिया के लंबे सिविल वॉर के दौरान, ड्रग कैप्टागन (एक अत्यधिक नशीली और अवैध सिंथेटिक उत्तेजक ड्रग जो मिडिल ईस्ट में प्रचलित है) देश का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट प्रोडक्ट बन गया था। जॉर्डन ने पहले भी ड्रग-ट्रैफिकिंग नेटवर्क को टारगेट करने के लिए दक्षिणी सीरिया पर हमले किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story