न्यूज

पंजाब पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन वाले हथियार तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Jun 2026 5:00 PM IST
पंजाब पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन वाले हथियार तस्कर गिरफ्तार
x
अमृतसर: पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि यह कार्रवाई बीएसएफ पंजाब और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बरामद हथियारों की खेप को सीमा पार से तस्करी के जरिए भारत में पहुंचाने की साजिश रची गई थी। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक ऑस्ट्रेलिया स्थित सहयोगी के निर्देशों पर काम कर रहा था।
डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सीमा पार हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में बीएसएफ पंजाब ने एसएसओसी अमृतसर के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में 1 एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए और भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक साथी के कहने पर काम कर रहा था, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए हथियार गिराने की जगह की जानकारी दी थी।"
पोस्ट में डीजीपी ने आगे लिखा, "अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान की जा सके, पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके और सीमा पार हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।"
डीजीपी ने आगे कहा, "पंजाब पुलिस संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने, सीमा पार तस्करी नेटवर्क से निपटने और पंजाब की सुरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story