न्यूज
इसरो-वीएसएससी में जॉब का चांस: जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती शुरू, 5 मई तक मौका
jantaserishta.com
22 April 2026 4:01 PM IST

x
तिरुवनंतपुरम: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक प्रमुख केंद्र, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने अपनी अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला (एसपीएल) में जूनियर रिसर्च फेलो (जआरएफ) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
इसरो-वीएसएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 05.00 बजे तय या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार भौतिकी/अनुप्रयुक्त भौतिकी/इंजीनियरिंग भौतिकी/अंतरिक्ष भौतिकी/वायुमंडलीय विज्ञान/मौसम विज्ञान/ग्रहीय विज्ञान में एमएससी डिग्री या वायुमंडलीय विज्ञान/अंतरिक्ष विज्ञान/ग्रहीय विज्ञान/अनुप्रयुक्त भौतिकी/इंजीनियरिंग भौतिकी में एमएस/एमई/एमटेक, जिसमें सभी सेमेस्टरों के कुल औसत में न्यूनतम 60% अंक या 10-पॉइंट स्केल पर 6.5 का सीजीपीए/सीपीआई ग्रेडिंग या समकक्ष होना चाहिए।
इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास सीएसआईआर-यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, जिसमें नेट-लेक्चरशिप भी शामिल है; मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन योग्यता परीक्षा (जीएटी); और संयुक्त प्रवेश स्क्रीनिंग परीक्षा (जेईएसटी) जैसे आवश्यक योग्यताएं भी होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 5 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की प्रारंभिक जांच, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 37,000 से 42,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले वीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





