न्यूज

झारखंड टी20 लीग: जमेशदुपर स्टीलर्स ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, धनबाद डायमंड्स को 31 रनों से हराया

jantaserishta.com
21 Jun 2026 8:25 AM IST
झारखंड टी20 लीग: जमेशदुपर स्टीलर्स ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट, धनबाद डायमंड्स को 31 रनों से हराया
x
रांची: जमशेदपुर स्टीलर्स ने झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के 21वें मुकाबले में धनबाद डायमंड्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 31 रनों से हराया। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में मिली इस जीत के साथ ही जमशेदपुर स्टीलर्स ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
जमशेदपुर स्टीलर्स सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जमशेदपुर स्टीलर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 220 रन लगाए। टीम की ओर से कुमार करन और कप्तान कुमार देवब्रत ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। करन ने 14 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। वहीं, कप्तान देवब्रत 27 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। अनुराग सेंगर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज 9 रन बनाकर आउट हुए।
रवि शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 20 गेंदों में 29 रन बनाने के बाद आउट हुए। वहीं, नितेन रेड्डी ने रिटायर्ड आउट होने से पहले 21 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। अंत के ओवरों में कुनैन कुरैशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 31 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए।
हालांकि, दूसरी पारी में बारिश के खलल के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत लक्ष्य को बदलना पड़ा। धनबाद डायमंड्स को 16 ओवरों में 185 रनों का लक्ष्य दिया गया। टारगेट का पीछा करने उतरी धनबाद टीम की शुरुआत खराब रही। राम शरण सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए, तो विकास विशाल 6 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे। बिशेष दत्ता 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आदित्य सिंह 6 रन ही बना सके।
कप्तान पंकज कुमार ने 14 गेंदों में 22 रनों का योगदान दिया। अतुल सिंह ने टीम की ओर से सर्वाधिक 43 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 4 छक्के लगाए। आर्यमन सेन 20 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। गेंदबाजी में जमशेदपुर स्टीलर्स की तरफ से अमन कुमार, प्रतीक रंजन और अनुराग सेंगर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए, जबकि ऋतिक और हर्ष ने एक-एक विकेट चटकाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story