न्यूज

झारखंड: जेपीएससी सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 2,204 अभ्यर्थी सफल

jantaserishta.com
3 July 2026 9:45 AM IST
झारखंड: जेपीएससी सिविल सेवा पीटी का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 2,204 अभ्यर्थी सफल
x
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) का परिणाम बुधवार सुबह जारी कर दिया है। 103 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में 2,204 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
मुख्य परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। सफल अभ्यर्थी 9 जुलाई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी 14 जुलाई तक आयोग के पास जमा करनी होगी। मुख्य परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
18 जुलाई को पहले और दूसरे प्रश्नपत्र, 19 जुलाई को तीसरे और चौथे, तथा 20 जुलाई को पांचवें और छठे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा कुल 950 अंकों की होगी। इसके बाद 100 अंकों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा। आयोग ने इस बार इंटरव्यू के लिए न्यूनतम अर्हता अंक (क्वालिफाइंग मार्क्स) की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।
मुख्य परीक्षा में पहला प्रश्नपत्र 100 अंक, दूसरा 150 अंक और शेष चार प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को राज्य के 564 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसके लिए 2,17,104 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। पहली पाली में 1,10,973 और दूसरी पाली में 1,10,875 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
यह परीक्षा उत्तर कुंजी (आंसर-की) को लेकर भी चर्चा में रही। आयोग ने 20 अप्रैल को मॉडल आंसर-की जारी की थी, लेकिन आपत्तियों के बाद इसे कई बार संशोधित करना पड़ा। 21 अप्रैल, 26 मई और 19 जून को क्रमशः संशोधित उत्तर कुंजियां जारी की गईं। इस बीच अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने का मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया था। अदालत से पीटी का परिणाम जारी करने की अनुमति मिलने के बाद आयोग ने परिणाम घोषित किया।
सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से उपसमाहर्ता के 28, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के 42, सहायक नगर आयुक्त के 10, सहायक निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के 10 सहित कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story