न्यूज

समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ पर जदयू बोली-अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, 'सपा' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
24 Sept 2026 1:16 PM IST
समस्तीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ पर जदयू बोली-अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, सपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
x
नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग लड़की से बदसलूकी और दरभंगा में छेड़खानी के मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ जदयू ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं विपक्ष ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने आईएएनएस से कहा, " ऐसे गुनाह करने वाले लोगों के साथ क्या होता है, ये हम सबने जमुई में देखा है। जो लोग ऐसे वीडियो वायरल करते हैं, उन पर भी कार्रवाई हुई है।"
राजीव रंजन ने बताया कि 122 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। जिन अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, उन्हें मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया है। एक अपराधी का पैर टूटा। उन्होंने कहा कि यह तय है कि ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों को बहुत लंबे समय तक जेल में रहना होगा और पुलिस उन्हें बख्शने वाली नहीं है।
जदयू नेता और विधायक श्याम रजक ने समस्तीपुर में छेड़खानी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बिहार में कुछ घटनाएं हो रही हैं, इसको लेकर हम चिंतित हैं। घटनाओं को लेकर हमारे मुख्यमंत्री संज्ञान ले रहे हैं। सख्ती से गिरफ्तार करके जेल भेजने का काम भी किया जा रहा है। ऐसी घटना न हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री प्रशासन के साथ तेजी से काम कर रहे हैं।"
उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के पास कोई काम नहीं है और उन्हें संवेदनशीलता से कोई मतलब नहीं है, इसलिए उनका ऐसा बयान देना दिनचर्या बन गया है। तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।
वहीं, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने समस्तीपुर छेड़खानी मामले पर कहा, "सरकार बिहार के कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जंगल राज कायम हो गया है। मेरी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से निवेदन है कि वहां की गिरती हुई कानून व्यवस्था को संभाले। वहां आतंक राज बढ़ता जा रहा है। इसे खत्म करने की जरूरत है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story