न्यूज

जेडन लेनोक्स ने खोला 'पंजा', न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

jantaserishta.com
15 July 2026 8:26 AM IST
जेडन लेनोक्स ने खोला पंजा, न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया
x
गुयाना: न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया। कैरेबियाई टीम से मिले 139 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 32.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुछ दमदार शॉट लगाने के बाद विल यंग 31 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। मार्क चैमपैन अनलकी रहे और वह बिना खाता खोले रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हेनरी निकोल्स भी सिर्फ 17 रन ही बना सके। डेरिल मिचेल भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 43 गेंदों का सामना करने के बाद 28 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट जीरो पर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद टॉम लाथम और माइकल ब्रेसवेल ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया और न्यूजीलैंड को 5 विकेट से जीत दिलाई। लाथम 61 गेंदों में 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ब्रेसवेल 24 रन बनाकर नॉटआउट रहे। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज की तरफ से खैरी पियरे ने 33 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट चटकाया।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और पूरी टीम 36 ओवर में सिर्फ 138 रन बनाकर ऑलआउट हुई। अकीम ऑगस्टे सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कीसी कार्टी का भी बल्ला इस मैच में खामोश रहा और वह 18 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। शाई होप सिर्फ 7 रन ही बना सके, तो शेरफेन रदरफोर्ड 8 रन बनाकर आउट हुए। जॉन कैंपबेल 41 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर सैंटनर का शिकार बने। आमिर जंगू ने 24 रनों का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में जेडन लेनोक्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सैंटनर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story