न्यूज

जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम

jantaserishta.com
27 Jun 2026 10:30 AM IST
जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम
x
एंटीगुआ: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच विव रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 271 रन लगा लिए हैं।
वेस्टइंडीज के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रही और जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। हालांकि, किंग अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 31 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कैंपबेल 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। केवम हॉज बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। जोशुआ दा सिल्वा भी 20 रन ही बना सके और असिथा फर्नांडो का शिकार बने।
जस्टिन ग्रीव्स को भी फर्नांडो ने महज 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। हालांकि, आमिर जांगू एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 174 गेंदों में 78 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। 168 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर वेस्टइंडीज एक समय पर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद जांगू को कप्तान रोस्टन चेज का अच्छा साथ मिला। दोनों छठे विकेट के लिए मिलकर अब तक 103 रनों की अटूट साझेदारी कर चुके हैं।
चेज 105 गेंदों का सामना करते हुए 42 रनों के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज अभी भी श्रीलंका के स्कोर से 37 रन पीछे है। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में असिथा फर्नांडो और मिलन रथनायके दो-दो विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले, पहली पारी में श्रीलंका की पूरी टीम 308 रन बनाकर ऑलआउट हुई।
टीम की तरफ से धनंजय डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 168 गेंदों का सामना करते हुए 120 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, दिनेश चांदीमल ने 67 गेंदों में 54 रनों का योगदान दिया। सोनल दिनुशा ने 43 रनों की अहम पारी खेली, जबकि मदुशंका ने 23 रनों का योगदान दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story