न्यूज
आईएसएसएफ शूटिंग: मेंस 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में शेंग ने साधा 'गोल्ड' पर निशाना, झांग के नाम 'सिल्वर'
jantaserishta.com
23 July 2026 8:43 AM IST

x
हांग्जो (चीन): आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के पहले दिन मेंस 10-मीटर एयर राइफल फाइनल में चीन के ओलंपिक चैंपियन शेंग लिहाओ ने गोल्ड मेडल हासिल किया, जबकि उनके हमवतन झांग चांगहोंग ने सिल्वर पर निशाना साधा।
बुधवार को पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले शेंग ने क्वालिफिकेशन राउंड में 637.5 प्वाइंट्स के साथ टॉप किया और फाइनल में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। 21 वर्षीय शेंग ने शुरुआती सीरीज से ही बढ़त बना ली थी, जिन्हें किसी ने करीबी कड़ी टक्कर नहीं दी। उन्होंने 253.9 प्वाइंट्स के साथ अपना 12वां आईएसएसएफ वर्ल्ड कप खिताब जीता। यह शेंग का अपने देश में जीता गया पहला वर्ल्ड कप गोल्ड मेडल था।
टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों की 50-मीटर राइफल थ्री-पोजिशन इवेंट के चैंपियन झांग, पिछले वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद हांग्जो पहुंचे थे। आठ शूटर्स के फाइनल में मुश्किल से जगह बनाने के बाद, उन्होंने शांत रहकर प्रदर्शन किया और 252.4 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं, स्वीडन के विक्टर लिंडग्रेन ने सिहान को 0.2 पॉइंट्स से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चीन को पोडियम पर तीनों स्थान हासिल करने से रोक दिया।
इससे पहले बुधवार को, चीन के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन/हू काई ने क्वालिफिकेशन और फाइनल दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए 10-मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट जीता। दिन की शुरुआत में 591 प्वाइंट्स का नया क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाने के बाद, इस जोड़ी ने फाइनल में 488.4 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्होंने अप्रैल में भारत के पलक और मुकेश नेलावल्ली द्वारा बनाए गए 487.7 प्वाइंट्स के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा।
बुधवार को चीन के मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन याओ कियानक्सुन/हू काई की जोड़ी ने क्वालिफिकेशन और फाइनल दोनों में वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट का गोल्ड मेडल जीता। क्वालिफिकेशन में 591 प्वाइंट्स का नया रिकॉर्ड बनाने के बाद, इस जोड़ी ने फाइनल में 488.4 प्वाइंट्स हासिल किए। उन्होंने अप्रैल में भारत की पलक और मुकेश नेलावल्ली द्वारा बनाए गए 487.7 प्वाइंट्स के पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनके साथी खिलाड़ी शेन यियाओ/बू शुआइहांग ने टूर्नामेंट के पहले मेडल इवेंट में 485.7 प्वाइंट्स के साथ सिल्वर मेडल जीता।
साउथ कोरिया की किम बो-मी/ होंग सु-ह्योन की जोड़ी छह प्वाइंट्स पीछे तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स एंजेलिना ओस्ताशोवा और एंटोन अरिस्तारखोव चौथे स्थान हासिल किया।
हांग्जो वर्ल्ड कप 28 जुलाई तक चलेगा। गुरुवार को महिलाओं की 50-मीटर राइफल थ्री-पोजीशन और पुरुषों व महिलाओं के स्कीट इवेंट के मुकाबले होंगे।
Tagsआईएसएसएफ शूटिंग
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





