न्यूज

'इडियट को इडियट बोलना गुनाह है क्या', राहुल गांधी को मिले नोटिस पर संजय राउत ने उठाए सवाल

jantaserishta.com
16 Aug 2026 4:17 PM IST
इडियट को इडियट बोलना गुनाह है क्या, राहुल गांधी को मिले नोटिस पर संजय राउत ने उठाए सवाल
x
मुंबई: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लोकसभा सचिवालय से नोटिस मिलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी को नोटिस मिलने के सवाल पर संजय राउत ने कहा, "उन्हें क्यों नोटिस भेजा गया है? उन्होंने किसी को 'इडियट' कहा। क्या 'इडियट' कहना कोई असंसदीय शब्द है? हमारे गृह मंत्री, जिन्होंने जंतर-मंतर पर छोटे बच्चों के खिलाफ पैलेट गन चलवाई, आंसू गैस छोड़े, कील वाली लाठियों से उन्हें मारा। अगर वे संसद में नहीं आते हैं और जवाब नहीं देते हैं तो उन्हें आप क्या कहेंगे?"
उन्होंने कहा, "आमिर खान की एक फिल्म भी आई थी, '3 इडियट'। उसे बहुत से पुरस्कार मिले हैं। अगर 'इडियट' शब्द असंसदीय है तो इस फिल्म को सेंसर ने मंजूर कैसे किया?" संजय राउत ने सवाल किया, "इडियट को इडियट बोलना इस देश में गुनाह है क्या?"
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे के कांवड़ यात्रा निकालने पर भी संजय राउत ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। वह कांवड़ यात्रा कार में निकाल रहे थे, जिसमें उनके माता-पिता बैठे थे? वह खुद को श्रवण कुमार के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे। ये सब इडियट हैं। राहुल गांधी ने बिल्कुल सही शब्द इस्तेमाल किया है। उन्होंने इस देश में अंधभक्त और इडियट दोनों तैयार कर दिए हैं।"
बता दें कि ठाणे में मुंबरेश्वर देवी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे भी शामिल हुए। योग गुरु बाबा रामदेव के बयान पर बोलते हुए संजय राउत ने कहा, "रामदेव बाबा को अब एहसास हो गया है कि देश में हवा बदल रही है। इसका मतलब है कि उन्हें पता है कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जा रहे हैं, इसलिए बाबा रामदेव ने अपनी निष्ठा की दिशा बदल ली है।"
बता दें कि बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि सरकारी भर्तियों में पैसों के लेन-देन और भ्रष्टाचार के जरिए चहेते लोगों को भरा जा रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों, पानी और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है। सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये 'घपले' नहीं सुधरे, तो युवाओं और छात्रों के बीच असंतोष के चलते बड़े आंदोलन फिर से शुरू हो सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story