न्यूज
इराक : एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास विस्फोटक से लदा ड्रोन नष्ट
jantaserishta.com
26 July 2026 8:25 AM IST

x
बगदाद: इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र की राजधानी एरबिल के ऊपर शनिवार को एक ड्रोन को मार गिराया गया। एक सूत्र ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के एयर डिफेंस सिस्टम ने दोपहर में ड्रोन को रोक लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
हाल के दिनों में एरबिल पर कई ड्रोन हमले हुए हैं, जिनमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास मौजूद अंतरराष्ट्रीय गठबंधन का बेस मुख्य रूप से निशाने पर रहे हैं। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान इलाके में एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पांच ड्रोन मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन पास के ही खेती वाले इलाके में क्रैश हो गया। सूत्रों ने सिन्हुआ को बताया कि कुल छह ड्रोनों ने एरबिल को निशाना बनाया। पांच ड्रोन एयरपोर्ट के पास मार गिराए गए, जबकि छठा ड्रोन क्रैश हो गया, जिससे फसलों और घास में आग लग गई। आग बुझाने के लिए सिविल डिफेंस की टीमें भेजी गईं।
हाल के दिनों में एरबिल पर कई बार ड्रोन हमले हुए हैं, जिनमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एयरपोर्ट के पास मौजूद इंटरनेशनल कोएलिशन बेस मुख्य निशाने पर रहे हैं। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत ने गुरुवार को कहा कि 'दुश्मन के ड्रोन' ने इराक के साथ लगती अल-अब्दाली सीमा चौकी पर हमला किया, जिससे संपत्ति का नुकसान तो हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक बयान में, कुवैती सेना ने कहा कि हमले के बाद, नुकसान का आकलन करने और इलाके को सुरक्षित करने के लिए तुरंत विशेष टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। सेना ने आगे कहा कि विस्फोटक निरोधक टीमें ड्रोन के मलबे को हटा रही थीं, जबकि सेना देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट पर थी। सेना ने हमले के पीछे के लोगों की पहचान नहीं बताई और न ही इसमें शामिल ड्रोन की संख्या के बारे में कोई और जानकारी दी।
Tagsइराक
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





