न्यूज

ईरानी मीडिया ने ईरान के नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया

jantaserishta.com
3 May 2026 5:23 PM IST
ईरानी मीडिया ने ईरान के नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया
x
बीजिंग: ईरानी मीडिया ने 2 मई को ईरान के नवीनतम वार्ता प्रस्ताव का खुलासा किया, जिसे हाल ही में पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका को सौंपा गया था। इस प्रस्ताव में 14 सूत्रीय सूझाव हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य 'युद्ध समाप्त करना' है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान अमेरिका से औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है। तसनीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, अमेरिका द्वारा 9 सूत्रीय प्रस्ताव के जवाब में ईरान ने अपने नवीनतम प्रस्ताव में 14 सूत्रीय सूझाव रखे हैं। अमेरिका ने अपने प्रस्ताव में दो महीने के युद्धविराम का अनुरोध किया, लेकिन ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि सभी मुद्दों को 30 दिनों के भीतर हल किया जाना चाहिए और ध्यान 'युद्ध को समाप्त करने' पर होना चाहिए, न कि युद्धविराम को बढ़ाने पर।
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान के मुख्य प्रस्तावों में आगे किसी भी प्रकार की सैन्य आक्रामकता को रोकना, ईरान के आसपास के क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, समुद्री नाकाबंदी हटाना, जमी हुई ईरानी परिसंपत्तियों को मुक्त करना, मुआवजा देना, प्रतिबंध हटाना, सभी मोर्चों (लेबनान सहित) पर शांति स्थापित करना और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नया प्रबंधन तंत्र स्थापित करना शामिल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story