न्यूज

समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: आईआरजीसी

jantaserishta.com
20 Jun 2026 8:50 AM IST
समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: आईआरजीसी
x
तेहरान: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बार फ‍िर चेतावनी देते हुए कहा क‍ि अगर अमेर‍िका जरूरत से ज्‍यादा मांगें रखता है या ईरानी जनता के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश करता है, तो आईआरजीसी उसे पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक हार देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरान की एक प्रमुख समाचार एजेंसी फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के हालिया संदेश का जिक्र करते हुए आईआरजीसी ने एक बयान जारी किया।
बयान में कहा गया कि ईरान की सेना जमीन, समुद्र, हवा और हाइब्रिड युद्ध के सभी क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। एक आदेश म‍िलते ही ईरान के दुश्मनों को ऐतिहासिक हार देने के लिए तैयार हैं।
फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर के बाद गुरुवार को जारी अपने संदेश में इस्लामी क्रांति के नेता, आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई ने कहा, “सिद्धांत रूप से मेरी राय अलग थी, लेकिन सम्मानित राष्ट्रपति की ओर से, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में, अपनी और अन्य सदस्यों की ओर से मुझे यह भरोसा दिलाया गया कि ईरानी राष्ट्र और रेजिस्टेंस फ्रंट के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी भी स्वीकार की। इसी आधार पर मैंने इसकी अनुमति दी।”
आईआरजीसी के बयान में कहा गया कि ईरान के योद्धा देश के नेताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। आईआरजीसी ने बयान में कहा क‍ि सर्वोच्च नेता के बुद्धिमत्तापूर्ण संदेश ने राष्ट्रीय एकता को और मजबूत किया है। जनता और मोर्चों पर लड़ रहे सैनिकों को अपनी कठिन मेहनत से हासिल उपलब्धियों की रक्षा के लिए प्रेरित किया है।
फार्स न्यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा क‍ि अब जब आक्रामक दुश्मन, ईरान के योद्धाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सामने युद्ध के मैदान में पराजित हो चुका है, तो जनता और लड़ाकों की अपेक्षा है कि राजनीतिक क्षेत्र भी उसी गौरवशाली मार्ग पर आगे बढ़े और अंततः गर्वित ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को सुनिश्चित करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story