न्यूज
आईपीएल 2026: जीटी के लिए राहत, प्लेऑफ में अच्छा नहीं रहा है विराट कोहली का रिकॉर्ड
jantaserishta.com
26 May 2026 9:10 AM IST

x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। जीटी के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि विराट कोहली का रिकॉर्ड प्लेऑफ मुकाबलों में कुछ खास नहीं रहा है।
पहले क्वालिफायर में हालिया फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली को गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जा रहा है। कोहली इस सीजन शानदार लय में नजर आए हैं और वह 14 मुकाबलों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 557 रन बना चुके हैं। पहले क्वालिफायर में भी आरसीबी को उनसे दमदार प्रदर्शन की आस है। हालांकि, आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रखने वाले कोहली प्लेऑफ मुकाबलों में संघर्ष करते नजर आते हैं।
विराट ने प्लेऑफ में अब तक कुल 16 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 25.50 की मामूली औसत और 121.42 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 357 रन निकले हैं। कोहली ने प्लेऑफ मुकाबलों में सिर्फ 2 अर्धशतक लगाए हैं और वह एक बार जीरो पर भी पवेलियन लौट चुके हैं। आईपीएल 2025 में भी पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोहली 35 गेंदों का सामना करने के बाद 43 रन ही बना सके थे और उनका स्ट्राइक रेट महज 122.85 का रहा था।
हालांकि, कोहली को गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी अटैक रास आता है। जीटी के खिलाफ विराट ने अब तक आईपीएल में कुल 8 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 76.66 की औसत और 152 के स्ट्राइक रेट से 460 रन निकले हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोहली एक शतक और 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल 2026 में जीटी के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट ने 44 गेंदों में 81 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं, जीटी से हुई दूसरी भिड़ंत में कोहली ने 13 गेंदों में 28 रन बनाए थे।
Tagsआईपीएल 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





