न्यूज

आईपीएल 2026: जीटी के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

jantaserishta.com
30 April 2026 9:34 AM IST
आईपीएल 2026: जीटी के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
x
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार की शाम 7:30 से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आरसीबी इस मैच में अपनी जीत की लय बरकररा रखने उतरेगी, जबकि जीटी के लिए प्लेऑफ को देखते हुए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है।
गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2026 में सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। तीन बल्लेबाजों (कप्तान शुभमन गिल, साई सुदर्शन, और विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर) पर निर्भर टीम के रूप में मशहूर हो चुकी जीटी ने सीजन के 8 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 8 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में हराने वाली जीटी अपने घरेलू मैदान पर आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल करना चाहेगी। जीत जीटी की प्लेऑफ की संभावना को मजबूत बनाए रखेगी। इसके लिए जीटी के टॉप-3 बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजी में सिराज, कृष्णा, रबाडा, और राशिद को अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करना होगा।
आरसीबी की बात करें तो कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में यह टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी आरसीबी विपक्षी टीम पर भारी पड़ रही है। अपने पिछले में दिल्ली कैपिटल्स को उसके घरेलू मैदान पर 75 पर समेटने और 6.3 ओवर में जीत हासिल करने वाली आरसीबी जीटी को भी उसके घरेलू मैदान पर चकमा देने में पूरी तरह सक्षम है।
आरसीबी के लिए बल्लेबाजी में कोहली, पाटीदार, देवदत्त पड्डिकल, और टिम डेविड शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में भुवनेश्वर, हेजलवुड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, और रसिख सलाम ने कहर मचाया हुआ है। इनसे बचना जीटी के लिए आसान नहीं होगा। सीजन के 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंचते हुए अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।
मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान साफ ​​रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। पिच पर अच्छा बाउंस होता है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिल सकता है।
जीटी और आरसीबी के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है। आरसीबी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने 3 मैचों में सफलता हासिल की है। सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story