न्यूज

आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री

jantaserishta.com
27 May 2026 1:02 PM IST
आईपीएल 2026 : इन दमदार रिकॉर्ड्स के साथ आरसीबी ने मारी खिताबी मुकाबले में एंट्री
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए कोलकाता में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर में 162 रन बनाकर सिमट गई। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वात कप्तान रजत पाटीदार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस जीत के साथ आरसीबी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 105 रन से हराया था। अब इस सूची में 92 रन की जीत के साथ आरसीबी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने 2015 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 71 रन की जीत दर्ज की थी। वहीं 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 86 रन से और 2023 में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 81 रन से हराया था।
यह भी पहली बार हुआ जब इन दोनों टीमों के बीच खेले गए नौ मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती हो। इससे पहले हर मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली थी। गुजरात टाइटंस के लिए यह रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार रही। इससे पहले इसी सीजन में अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 99 रन से हराया था।
आरसीबी के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस सीजन में अब तक 26 विकेट हासिल कर लिए हैं। वह एक सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में 2021 में हर्षल पटेल 32 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं। 2022 में वानिंदु हसरंगा ने भी 26 विकेट लिए थे। वहीं आर. विनय कुमार (2013) और युजवेंद्र चहल (2015) ने 23-23 विकेट लिए थे।
लगातार दूसरे साल फाइनल में पहुंचकर आरसीबी ने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। आईपीएल इतिहास में अब तक सिर्फ कुछ ही टीमें खिताब जीतने के बाद अगले सीजन के फाइनल में पहुंच सकी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010-11, 2011-12 और 2018-19 में यह कारनामा किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 2019-20 और गुजरात टाइटंस ने 2022-23 में ऐसा किया था। अब आरसीबी ने 2025-26 में इस सूची में अपना नाम जोड़ लिया है।
इसके साथ ही आरसीबी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम भी बन गई। चेन्नई सुपर किंग्स 10 फाइनल और मुंबई इंडियंस छह फाइनल के साथ पहले दो स्थान पर हैं। आरसीबी अब पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बार फाइनल खेला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story