न्यूज
आईपीएल 2026: प्लेऑफ के लिए तय हुईं चार टीमें, जानिए पूरा शेड्यूल
jantaserishta.com
25 May 2026 10:46 AM IST
नई दिल्ली: 70 लीग मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस (एमआई) को हराकर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। आइए आपको बताते हैं कि प्लेऑफ में किस टीम की होगी किससे भिड़ंत और कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का रोमांच मंगलवार (26 मई) से शुरू होगा। अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) टीम की भिड़ंत पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस (जीटी) से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेला जाएगा।
पहले क्वालिफायर को जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल का टिकट मिल जाएगा। इसके बाद बुधवार (27 मई) को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले की मेजबानी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
29 मई को दूसरा क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। पहले क्वालिफायर में हारने और एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में होगी। दूसरे क्वालिफायर की मेजबानी भी न्यू चंडीगढ़ का महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम ही करेगा। अंक तालिका में आरसीबी पहले और जीटी दूसरे नंबर पर रही, जिसके कारण उन्हें पहला क्वालिफायर हारने के बाद दूसरे क्वालिफायर में एक और मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। फाइनल मैच की मेजबानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा।
राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 205 रन लगाए। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रनों की अहम पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए।
वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 27 रनों का योगदान दिया। इसके जवाब में एमआई 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी। एमआई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 60 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया। आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का शेड्यूल
26 मई (मंगलवार) - पहला क्वालिफायर - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस
27 मई (बुधवार) - एलिमिनेटर - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स
29 मई (शुक्रवार) - दूसरा क्वालिफायर
31 मई (रविवार) - फाइनल
Tagsआईपीएल 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





