न्यूज
आईपीएल 2026: हार के बावजूद टीम की वापसी पर कप्तान रहाणे को गर्व, बोले-हर किसी ने की मेहनत
jantaserishta.com
25 May 2026 9:17 AM IST

x
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान का समापन हार के साथ किया। रविवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में केकेआर को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टूर्नामेंट में टीम की जबरदस्त वापसी की तारीफ की। हालांकि, उन्होंने माना कि केकेआर के लिए यह सीजन निराशाजनक रहा।
डीसी के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान रहाणे ने कहा, "हां, शुरुआत में विकेट थोड़ा मुश्किल था। मैं बहुत अच्छी बैटिंग कर रहा था और जानता था कि एक बल्लेबाज को आगे तक खेलना होगा, इसलिए मैंने अपने चांस लेने की कोशिश की। मैं असल में स्ट्राइक रोटेशन को भी टारगेट करने की कोशिश कर रहा था। सीजन के बारे में अगर बात करूं, तो मुझे हर एक पर सच में गर्व है। छह मुकाबलों के बाद हम जिस परिस्थिति में थे और फिर वहां से वापसी करना और लीग में खुद को बनाए रखने और उस तरह का क्रिकेट खेलने के लिए कैरेक्टर, एक अच्छे एटीट्यूड और लचीलेपन की जरूरत थी। मुझे हर एक पर सच में गर्व है।"
रहाणे ने आगे कहा, "बिल्कुल, बहुत सारी सकारात्मक बातें हैं। सीजन के पहले हाफ में कुछ खास पल थे जब हम हार रहे थे, लेकिन जाहिर तौर पर वहां से वापसी करना कभी आसान नहीं होता। आईपीएल एक लंबा टूर्नामेंट है जिसमें बहुत दबाव होता है। हालांकि, मजबूत बने रहना, हर मैच में वह कैरेक्टर और एटीट्यूड रखना और टीम के लिए अपना बेस्ट देना अच्छी बात है। ड्रेसिंग रूम के अंदर हम सब सच में बहुत खुश थे। हर किसी ने काफी मेहनत की। यह सीजन हमारे हिसाब से नहीं गया और हम क्वालिफाई नहीं कर पाए, जो निराशाजनक है, लेकिन मुझे सच में सभी पर और हमने जो मेहनत की, उस पर गर्व है।"
केकेआर ने आईपीएल 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती 6 मुकाबलों में केकेआर का जीत का खाता तक नहीं खुला था, लेकिन इसके बाद टीम ने अगले 7 मुकाबलों में छह जीत दर्ज करते हुए शानदार वापसी की। हालांकि, टीम प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही। केकेआर ने अंक तालिका में सातवें स्थान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





