न्यूज

आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं जीटी के ये 5 खिलाड़ी

jantaserishta.com
26 May 2026 10:39 AM IST
आईपीएल 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं जीटी के ये 5 खिलाड़ी
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए आपको जीटी के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
साई सुदर्शन: आईपीएल 2026 में साई सुदर्शन का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। सुदर्शन इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। वह 14 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 638 रन बना चुके हैं। सुदर्शन की बल्लेबाजी में इस सीजन भी निरंतरता नजर आई है और उन्होंने जीटी के लिए लगातार रन बनाए हैं। पहले क्वालिफायर में अगर आरसीबी को जीटी से पार पाना है, तो सुदर्शन को शुरुआती ओवरों में पवेलियन भेजना होगा।
शुभमन गिल: सुदर्शन का भरपूर साथ शुभमन गिल ने निभाया है। गिल पहले क्वालिफायर में आरसीबी के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। 13 मुकाबलों में गुजरात टाइटंस के कप्तान इस सीजन 161 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बना चुके हैं। गिल का स्ट्राइक रेट भी आईपीएल 2026 में काफी बेहतर नजर आया है। सुदर्शन के साथ मिलकर इस सीजन गिल ने जीटी की कई जीत की नींव रखी है।
जोस बटलर: गुजरात टाइटंस के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर की गिनती उन खिलाड़ियों में की जाती है, जो बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2026 में जीटी की जर्सी में बटलर 14 पारियों में 155 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 469 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। पहले क्वालिफायर में वह आरसीबी के गेंदबाजों की परीक्षा ले सकते हैं।
कगिसो रबाडा: आईपीएल 2026 में कगिसो रबाडा सबसे असरदार गेंदबाजों में से एक रहे हैं। रबाडा 14 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और वह इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। पहले क्वालिफायर में धर्मशाला के मैदान पर रबाडा की रफ्तार के साथ-साथ लहराती हुई गेंदें आरसीबी के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकती है।
मोहम्मद सिराज: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से भी आरसीबी के बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। सिराज पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार लय में दिखाई दिए हैं। इसके साथ ही वह आरसीबी खेमे के पुराने खिलाड़ी हैं और वह बल्लेबाजों की कमजोरी से अच्छे से जानते हैं। सिराज इस सीजन 14 मुकाबलों में 17 विकेट निकाल चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story