खेल

IPL 2020: परिवार संग बीच पर मस्ती करते नज़र आए रोहित शर्मा...जानें फिर क्यों हुए ट्रोल

Janta se Rishta
8 Sep 2020 8:10 AM GMT
IPL 2020: परिवार संग बीच पर मस्ती करते नज़र आए रोहित शर्मा...जानें फिर क्यों हुए ट्रोल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस इस साल अपना खिताब बचाने उतरेगी। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल चार आईपीएल खिताब जीते हैं, और सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब इसी टीम के नाम दर्ज हैं। चारों आईपीएल खिताब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं और एक बार फिर रोहित एंड कंपनी खिताब बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में होना है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। आईपीएल के आगाज से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमें कड़ी ट्रेनिंग के साथ जमकर मस्ती भी कर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने एक फोटो शेयर की, जिसमें कप्तान रोहित अपनी पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ बीच पर मजे कर रहे हैं।

https://twitter.com/mipaltan/status/1303032279006982145?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1303032279006982145|twgr^share_3&ref_url=https://www.livehindustan.com/cricket/story-ipl-2020-mumbai-indians-skipper-rohit-sharma-spend-quality-time-with-wife-ritika-and-daughter-samaira-photo-goes-viral-3475353.html

https://twitter.com/tarun_reddy409/status/1303148839235330048?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1303148839235330048|twgr^share_3&ref_url=https://www.livehindustan.com/cricket/story-ipl-2020-mumbai-indians-skipper-rohit-sharma-spend-quality-time-with-wife-ritika-and-daughter-samaira-photo-goes-viral-3475353.html

रोहित भी बाकी भारतीय क्रिकेटरों की तरह मार्च के बाद से ही मुंबई में अपने घर पर ही थे। मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है, जिसने खिलाड़ियों के साथ फैमिली को आने की इजाजत दी है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के लिए यूएई रवाना होने से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों को एसओपी सौंप दिया था, और यह फैसला फ्रेंचाइजी टीमों पर छोड़ दिया था कि वो खिलाड़ियों के साथ परिवार ले जाने की इजाजत देते हैं या नहीं।

Next Story