खेल

IPL 2020: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया

Janta se Rishta
23 Sep 2020 6:19 PM GMT
IPL 2020: मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया
x

KKR vs MI Live IPL Score: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की। मुंबई ने कोलकाता को 49 रन से हराया

IPL के 13वें सीजन के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स को 49 रन की करारी हार झेलनी पड़ी। विपक्षी कप्तान रोहित शर्मा की 80 रन की तूफानी पारी केकेआर पर भारी पड़ गई। टॉस गंवाकर निर्धारित 20 ओवर्स में मुंबई ने 195/5 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पूरी केकेआर 146/9 ही बना सकी। न पोलार्ड चले, न इयोन मॉर्गन का बल्ला गरजा। कार्तिक और नितीश राणा भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर को 2-2 विकेट मिले तो कीरोन पोलार्ड ने एक शिकार किया।

पिछले सात सीजन के बाद अपना ओपनिंग मैच हारी KKR

2013 से अब तक कोलकातानाइटराइडर्स आईपीएल का अपना पहला मुकाबला जीतते आ रही थी। सात साल पहले उसने दिल्ली डेयरडेविल्स को छह विकेट से रौंदा था। मुंबई को भी नाइराइडर्स ने दो बार (2014, 2015) वाले ओपनिंग मैच में हराया था, लेकिन इस बार उसे खुद हार का स्वाद चखना पड़ा।

https://twitter.com/KKRiders/status/1308832727966326785?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1308832727966326785|twgr^share_3&ref_url=https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/kolkata-knight-riders-vs-mumbai-indians-ipl-2020-live-cricket-score-match-news-updates-in-hindi

https://twitter.com/IPL/status/1308831806033203202?ref_src=twsrc^tfw|twcamp^tweetembed|twterm^1308831806033203202|twgr^share_3&ref_url=https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/kolkata-knight-riders-vs-mumbai-indians-ipl-2020-live-cricket-score-match-news-updates-in-hindi

Next Story