न्यूज

जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने बड़ी संख्या में किया योगाभ्यास

jantaserishta.com
21 Jun 2026 8:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर में मनाया जा रहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, लोगों ने बड़ी संख्या में किया योगाभ्यास
x
श्रीनगर: देश और दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास कर रहे हैं। योग दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुभकामनाएं दीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। इस साल योग दिवस की थीम है 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग'। बढ़ते तनाव और स्वास्थ्य से जुड़ी आधुनिक चुनौतियों के बीच, योग उम्मीद की एक मजबूत किरण है। आइए, आज एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें और सेहत की ओर एक कदम बढ़ाएं।
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर योग दिवस मनाया गया। श्रीनगर एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट कर जानकारी दी गई कि श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है!
बताया गया कि आज सुबह 6:45 बजे, एयरपोर्ट के अधिकारी, स्टाफ और स्टेकहोल्डर्स श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक योग सत्र में हिस्सा लेने के लिए एक साथ आएंगे और सेहत, वेलनेस और माइंडफुलनेस की भावना को अपनाएंगे। आगे कहा गया कि आइए, हमारे साथ मिलकर योग की सदियों पुरानी परंपरा और इसके सद्भाव, संतुलन और भलाई के संदेश का जश्न मनाएं।
भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज दुनिया भर में लोग योग कर रहे हैं। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री ने विश्वभर में योग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की मान्यता दिलाई है। आज हर जगह लोग योग कर रहे हैं।
भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी दुनिया से योग अपनाने का आह्वान किया था और हर व्यक्ति से इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करने का आग्रह किया था। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।
जम्मू में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ पानी के अंदर योग सत्र आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने तैराकी कौशल के साथ वेलनेस को जोड़ते हुए पानी के अंदर योग का अभ्यास किया।
श्रीनगर में योग करने आए एक शख्स ने कहा कि योग के कई फायदे हैं। मैं पिछले दो सालों से इसका अभ्यास कर रहा हूं। हम नरवाल में युवा सेवा और खेल विभाग के जरिए भी योग को बढ़ावा देते हैं और उसका अभ्यास करते हैं। यह बहुत फायदेमंद है। इससे हमारे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं और यह हमें नशे से दूर रहने में मदद करता है।
श्रीनगर में योग करने आई एक युवती ने कहा कि योग के कई फायदे हैं। यह सेहत और समग्र कल्याण के लिए बहुत अच्छा है। हम स्कूल में रोज योग का अभ्यास करते हैं। स्वास्थ्य के लिए यह काफी फायदेमंद है। एक और युवती ने कहा कि योग हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। योग करने से लोगों को आंतरिक बीमारियां काफी कम होती हैं। इससे लोग काफी स्वस्थ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story