न्यूज

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्यास

jantaserishta.com
20 Jun 2026 11:25 AM IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ किया योगाभ्यास
x
जयपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले राजस्थान में जगह-जगह शनिवार को योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु के साथ अपने आवास पर योगाभ्यास किया। उन्होंने शारीरिक शक्ति, मानसिक शांति और संतुलित जीवन के लिए योग को आधार बताया और नागरिकों से राज्यभर में होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
सीएम भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से योग आज वैश्विक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है। भारत की यह अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर विश्वभर में स्वास्थ्य, संतुलन और मानव कल्याण का संदेश दे रही है।"
उन्होंने आगे लिखा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से आग्रह है कि 21 जून को योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें व योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। नियमित योग न केवल स्वस्थ तन और शांत मन प्रदान करता है, बल्कि सकारात्मक, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की आधारशिला भी रखता है। आइए, योग को अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और विकसित राजस्थान के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।"
वहीं, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की अगुवाई में जोधपुर में एक योग सत्र आयोजित किया गया। 21 जून को होने वाले मुख्य कार्यक्रम से पहले जोधपुर के गौशाला ग्राउंड में सैकड़ों लोगों ने योग किया और जागरूकता फैलाई। इसमें जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने योग की विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले मरुधरा खेल संस्थान ने आज एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया है, जैसा कि वे हर साल करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है और दुनिया को इससे परिचित कराया है। आज पूरी दुनिया में योग को बहुत उत्साह और समर्पण के साथ अपनाया जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "विश्व शांति के लिए भी योग बेहद महत्वपूर्ण है। इससे मर्यादित, अनुशासित और स्वस्थ जीवन का आनंद लिया जा सकता है। हमारे प्रधानमंत्री की सोच है कि अगर भारत का नागरिक स्वस्थ रहेगा तो देश स्वस्थ रहेगा। विश्व शांति और कल्याण के लिए भी योग महत्वपूर्ण है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story