न्यूज
चीन में बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता 2185 ईएफएलओपीएस तक पहुंची
jantaserishta.com
21 July 2026 8:32 AM IST

x
बीजिंग: चीनी राज्य परिषद ने 20 जुलाई को एक न्यूज ब्रीफिंग का आयोजन किया। इस मौके पर उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी ने इस साल की पहली छमाही में चीन में औद्योगिक और सूचना प्रौद्योगिकी विकास की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के युग में कंप्यूटिंग क्षमता एक महत्वपूर्ण बुनियादी संसाधन है। इस साल की पहली छमाही में चीन में कंप्यूटिंग क्षमता लगातार उन्नत हुई। जून के अंत तक चीन में बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता 2185 ईएफएलओपीएस तक पहुंची। राष्ट्रीय कुल बुद्धिमान कंप्यूटिंग क्षमता के मुकाबले पूर्व, मध्य, पश्चिम और पूर्वोत्तर क्षेत्रों का अनुपात क्रमशः 55.9 प्रतिशत, 10.6 प्रतिशत, 32.6 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत रहा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चीन कंप्यूटिंग बुनियादी संस्थापनों की स्थापना में लगातार सुधार करेगा और कंप्यूटिंग संसाधन के प्रयोग की दक्षता उन्नत करेगा। इसके साथ ही चीन छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों का विकास बढ़ाने के लिए कंप्यूटिंग क्षमता सेवा का आसानी से इस्तेमाल उन्नत करेगा।
Tagsचीन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





