न्यूज
योग को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, आयुष मंत्रालय ने ऑनलाइन सेशन में बनाया रिकॉर्ड का लक्ष्य
jantaserishta.com
14 Jun 2026 8:49 AM IST

x
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले आयुष मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से देशव्यापी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश के तहत ऑनलाइन योग सेशन में हिस्सा लिया गया। इस पहल में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी शामिल हुए।
इस दौरान आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने कहा कि इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग है। इसी के अनुसार हम योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। मंत्री प्रताप जाधव के नेतृत्व में इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि योग को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से एक है योग 365। इसका मतलब साल के 365 दिन योग करना है। इसके तहत गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर मुफ्त योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें लाखों लोग इस कार्यक्रम से जुड़े। हमारी कोशिश गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और स्वस्थ विश्व पर हम सब का ध्यान है। इसके लिए हम लोग एकत्रित हुए हैं। आज के कार्यक्रम में आए सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं। इन लोगों ने बहुत बड़े संकल्प के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
सचिव राजेश कोटेचा ने आगे कहा कि इस कार्यक्रम के लिए इंस्ट्रूमेंटल टीम का विशेष धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि इसमें संख्या का ही महत्व नहीं है; हमारी ओर से विश्व भर में संदेश भेजने की कोशिश की जा रही है कि योग हमारे जीवन में कितना उपयोगी है और हम लोगों को 365 दिन योग करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कोलकाता में प्रमुख योग कार्यक्रम को लीड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आप प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाते हैं तो वर्चुअली रूप से जुड़ें और प्रधानमंत्री के साथ योग करें। उनके साथ योग की तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें।
Tagsयोग
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





