न्यूज

मंगोलिया के राष्ट्रीय पर्व 'नादम 2026' में भारत की भागीदारी, राजदूत अतुल मल्हारी ने दी शुभकामनाएं

jantaserishta.com
11 July 2026 8:35 AM IST
मंगोलिया के राष्ट्रीय पर्व नादम 2026 में भारत की भागीदारी, राजदूत अतुल मल्हारी ने दी शुभकामनाएं
x
उलानबतर: भारत के मंगोलिया में राजदूत अतुल मल्हारी ने शुक्रवार को मंगोलिया के राष्ट्रीय पर्व 'नादम 2026' के मौके पर सरकार की ओर से सुखबातार स्क्वायर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।
मंगोलिया में भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा, "10 जुलाई को भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे ने राजनयिक समुदाय के सदस्य के रूप में मंगोलिया सरकार की ओर से 'नादम 2026' के अवसर पर सुखबातार स्क्वायर में आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इनमें ध्वजारोहण समारोह, सैन्य परेड, डी. सुखबातार की प्रतिमा और चंगेज खान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करना शामिल था।"
इन कार्यक्रमों में मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख, प्रधानमंत्री न्याम-ओसोरिन उचराल, संसद के स्पीकर, कई मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भारतीय दूतावास ने इस मौके पर मंगोलिया के लोगों को 'नादम 2026' की शुभकामनाएं भी दीं।
दूतावास ने 'एक्स' पर लिखा, "नादम 2026 के अवसर पर सभी मंगोलियाई नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह मंगोलिया का राष्ट्रीय पर्व है, जो देश की स्थापना, एकता, आजादी और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।"
पिछले सप्ताह मंगोलिया के पूर्व राष्ट्रपति नंबारिन एनखबयार ने भारत के सहयोग से बन रही डोर्नोगोवी ऑयल रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की सराहना की। मंगोल ऑयल रिफाइनरी परियोजना भारत सरकार की ओर से दिए गए 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर के लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) के सहयोग से बनाई जा रही है। यह मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा और लंबे समय तक टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम और बड़ी परियोजना मानी जाती है।
भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर बताया, "4 जुलाई 2026 को भारत के राजदूत अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे ने मंगोलिया के पूर्व (तीसरे) राष्ट्रपति एचई एन. एनखबयार के साथ डोर्नोगोवी स्थित ऑयल रिफाइनरी परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने 'इंजीनियर्स इंडिया', 'मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड' और 'मंगोल रिफाइनरी' के इंजीनियरों और कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान एनखबयार ने परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति की सराहना की और कहा कि यह बड़ी परियोजना भारत और मंगोलिया के रिश्तों को मजबूत करेगी तथा मंगोलिया को लंबे समय तक स्थिर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story