खेल

संयुक्त में 29वें स्थान पर भारतीय गोल्फर

Janta se Rishta
25 Sep 2020 8:19 AM GMT
संयुक्त में 29वें स्थान पर भारतीय गोल्फर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने कोरालेस पुंटाकाना रिजार्ट एवं क्लब चैम्पियनशिप के पहले दौर में वापसी करते हुए तीन अंडर 69 का कार्ड खेला। दूसरे होल में ट्रिपल बोगी और तीसरे में बोगी करने वाले लाहिड़ी ने जल्द ही वापसी की और चौथे होल में ईगल किया। इस तरह उन्होंने कोरालेस पुंटाकाना में अच्छा पदार्पण किया और वह संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर बने हुए हैं। एक अन्य भारतीय अर्जुन अटवाल ने एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 105वें स्थान पर हैं।

https://jantaserishta.com/news/kohli-gets-a-big-blow-fined-millions-after-defeat-know-the-whole-matter/

Next Story