न्यूज
भारत बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
jantaserishta.com
25 July 2026 11:48 AM IST

x
हरारे: भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की कोशिश सीरीज को 1-1 से बराबर करने की होगी। आइए आपको उन 5 भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो दूसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
वैभव सूर्यवंशी: पहले टी20 में सिर्फ 19 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर एक बार फिर हर किसी की निगाहें होंगी। वैभव अकेले दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं, जिसका उदाहरण वह सीरीज के पहले ही मैच में पेश कर चुके हैं। हरारे के मैदान पर वैभव का रिकॉर्ड भी दमदार रहा है।
ईशान किशन: टी20 सीरीज के पहले मैच में ईशान किशन अच्छी लय में दिखाई दिए थे। उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की आतिशी पारी खेली थी। ऐसे में दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी ईशान बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर सकते हैं। इंग्लैंड दौरे पर बल्ले से कुछ प्रदर्शन करने में नाकाम रहने के बाद ईशान जिम्बाब्वे के कमजोर गेंदबाजी अटैक के खिलाफ दमदार खेल दिखाना चाहेंगे।
मयंक यादव: इंटरनेशनल क्रिकेट में मयंक यादव की शानदार वापसी हुई है। पहले टी20 में मयंक की रफ्तार और लाइन एंड लेंथ दोनों ही कमाल थी। मयंक ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था। मयंक दूसरे टी20 में भी जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
सिकंदर रजा: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। सिकंदर का प्रदर्शन इस साल टी20 में कमाल का रहा है। वह 10 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 261 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने कुल 8 विकेट चटकाए हैं। घरेलू परिस्थितियों में सिकंदर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
ब्लेसिंग मुजारबानी: पहले टी20 में ब्लेसिंग मुजारबानी की लहराती हुई गेंदों ने शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ली थी। ब्लेसिंग ने 4 ओवर के स्पेल में महज 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले थे। पावरप्ले और अंत के ओवरों में मुजारबानी एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





