न्यूज

भारत-लेसोथो सहयोग बैठक

jantaserishta.com
1 Aug 2026 8:23 AM IST
भारत-लेसोथो सहयोग बैठक
x
नई द‍िल्‍ली: भारत और लेसोथो के बीच मजबूत संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। 30 जुलाई को हुई इस बैठक में दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''भारत और लेसोथो के बीच जॉइंट बाइलेटरल कमीशन फॉर कोऑपरेशन की छठी मीटिंग 30 जुलाई को नई दिल्ली में हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव (ई एंड एसए) जनेश कैन और लेसोथो के विदेश एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध मंत्रालय के प्रधान सचिव थाबांग लेखेला ने की।''
जायसवाल ने बताया क‍ि बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की गई। खास तौर पर विकास सहयोग, क्षमता निर्माण, मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने चल रही विकास साझेदारी से जुड़ी पहलों की प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और संस्थागत सहयोग के माध्यम से लेसोथो की विकास संबंधी प्राथमिकताओं को समर्थन देने वाले क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर भी विचार किया।
दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी माना कि मानवीय संकटों और प्राकृतिक आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए आपसी तालमेल और समन्वित प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं। भारत और लेसोथो ने क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर के उन मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिनमें दोनों देशों की समान रुचि है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story