न्यूज

भारत-बांग्लादेश मीडिया सहयोग को नई मजबूती, महिला पत्रकारों से भारतीय उच्चायोग ने किया संवाद

jantaserishta.com
3 Jun 2026 12:53 PM IST
भारत-बांग्लादेश मीडिया सहयोग को नई मजबूती, महिला पत्रकारों से भारतीय उच्चायोग ने किया संवाद
x
ढाका: बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने हाल ही में भारत का दौरा करके लौंटी महिला पत्रकारों से विशेष संवाद किया। बांग्लादेश की प्रमुख प्रिंट और टेलीविजन मीडिया संस्थानों की महिला पत्रकारों का यह प्रतिनिधिमंडल 11 से 24 मई के बीच भारत दौरे पर था।
भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कुछ तस्वीरों के साथ इस दौरे की विशेषता बताई। दी गई जानकारी के अनुसार, पत्रकारों ने कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) में भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम “जर्नलिज्म फॉर ए बेटर वर्ल्ड: रिपोर्टिंग फॉर एसडीजीज” में भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से संबंधित मुद्दों की प्रभावी और जिम्मेदार रिपोर्टिंग के लिए प्रशिक्षित करना था।
मंगलवार को आयोजित संवाद सत्र में भारतीय उच्चायोग के प्रभारी राजदूत (चार्ज डी’अफेयर्स) पवनकुमार बधे ने प्रतिनिधिमंडल की भारत यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने भारत और बांग्लादेश के मीडिया संस्थानों के बीच गहरे सहयोग और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मीडिया सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्य-केंद्रित दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता के कई प्रमुख सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्थलों का भी दौरा किया। इनमें नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का पैतृक आवास, साइंस सिटी, भारतीय संग्रहालय तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थल शामिल थे। इन यात्राओं के माध्यम से प्रतिभागियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और आधुनिक विकास को करीब से समझने का अवसर मिला।
भारतीय उच्चायोग ने बुधवार को कहा कि इस प्रकार के क्षमता निर्माण कार्यक्रम दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क और आपसी समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम न केवल पेशेवर कौशल को विकसित करते हैं, बल्कि भारत और बांग्लादेश के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी मजबूत बनाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story