भारत

हावड़ा में महिला ने धारदार चाकू से वार कर पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Janta se Rishta
16 Aug 2020 5:50 PM GMT
हावड़ा में महिला ने धारदार चाकू से वार कर पति की हत्या, पुलिस ने  किया गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हावड़ा,पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। महिला ने पति का गुप्तांग भी काट दिया। पुलिस ने बताया कि घटना पंचाला थाना अंतर्गत जुजारसाहा गांव के मालिपुकुर में हुई।

पुलिस ने बताया कि मोहसिन मलिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसकी पत्नी मनिरा को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। दंपति के दो बेटे हैं। महिला का मानिसक विकलांगता को लेकर कुछ समय से इलाज चल रहा था और दंपति के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

दंपति के दो बेटों में से एक ने पुलिस को बताया कि जब सुबह वे सोकर उठे तो उनकी मां ने उनसे कहा कि उसके कमरे में जाकर देखो कि उसने क्या किया है। दोनों लड़के जब अपनी मां के कमरे में गए तो देखा कि उनके पिता एक कंबल में लिपटे फर्श पर पड़े हैं और चारों ओर खून ही खून फैला है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Janta se Rishta

Janta se Rishta

    Next Story